Bihar News: बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद अपने संगठन को मजबूत करने की जुगत में जुटी राजद को आज बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल पटना स्थित जदयू कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जहां राजद के पूर्व विधायक रहे रेयाजुल हक राजू औपचारिक रूप से जदयू में शामिल होंगे। इस घटनाक्रम को बड़े सियासी हलचल के रूप में देखा जा रहा है।
जदयू को क्षेत्रीय राजनीति में मिलेगी धार
इस मिलन समारोह को लेकर जदयू में गहमागहमी का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा दोपहर 12:30 बजे रेयाजुल हक राजू को पार्टी का पटका पहना उन्हें पार्टी में शामिल कराएंगे। इस मौके पर पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। रेयाजुल हक राजू के जदयू में शामिल होने से पार्टी को अल्पसंख्यक और क्षेत्रीय राजनीति में नई धार मिलेगी। बता दें कि रेयाजुल हक राजू ने 2025 में बरौली विधानसभा से बसपा के सीट पर चुनाव लड़ा था, जबकि इससे पहले वह राजद से विधायक रह चुके हैं।
विधानसभा चुानव में मिली थी करारी हार
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। एक तरफ जहां एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत हासिल की। वहीं, महागठबंधन महज 35 सीटों पर समिट कर रह गई। महागठबंधन में राजद को 25, कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, दल में डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी का खाता तक नहीं खुल पाया था।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


