पठानकोट। बारिश अब लोगों के लिए आफत बन चुकी है। लगातार बारिश होने के कारण पठानकोट-चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे की रोड धंस गई , जिस कारण कई लोगों की गाड़ियां ट्रैफिक में फंस चुकी है। सड़क धसने के कारण दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है और गाड़ियों की रेला लगा हुआ है।
हालात को देखते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और किसी तरह मलबे को और रास्ते को साफ करने की कोशिश की जा रही है लेकिन जाम लगे रहने के कारण बेहद मुश्किलों का सामना पर करना पड़ रहा है। यही नहीं बारिश भी लगातार हो रही है जो नई-नई मुसीबत के लिए खड़े करते जा रही है।
इसी भरमौर हाईवे से पंजाब से मणिमहेश की यात्रा के लिए श्रद्धालु आते हैं पर हाईवे के धंसने के कारण गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं। न तो लोग आगे जा पा रहे हैं और न पीछे क्योंकि दोनों तरफ से रास्ते पूरी तरह से ट्रैफिक से जाम हैं।

NHAI ने मशीनरी भेजी
वहीं नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने मौके पर सड़क की बहाली को मशीनरी भेज दी है। मगर क्षेत्र में निरंतर हो रही बारिश सड़क बहाली के काम में बाधा उत्पन्न कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दे रखी है।
- भाजपा मंडल अध्यक्ष का कारनामा : समिति प्रबंधक से मिलीभगत कर फर्जी बिल लगाकर निकाले लाखों रुपए, ग्रामीणों ने किया हंगामा, जानिए फिर क्या हुआ…
- MP Cabinet Decision: 19 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान, करोड़ों की फोर लेन को स्वीकृति, गेहूं उपार्जन में 40 रुपए बोनस देने का फैसला
- भागलपुर में पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों का हल्लाबोल, प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा आवेदन
- IPL के इतिहास में 200 विकेट लेने वाला इकलौता गेंदबाज, ना बुमराह, ना मलिंगा और ना ही ब्रावो, इस भारतीय के नाम दर्ज है ये महारिकॉर्ड
- Odisha Hospital Fire : रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में होगी जांच, 60 दिन में मांगी रिपोर्ट

