भुवनेश्वर। पुरी–भुवनेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) स्थित समजाजपुर ओवरब्रिज पर तीन बदमाश एक बाइक से पहुंचे और एक ज्वेलरी व्यवसायी से डेढ़ किलो सोने के आभूषण, 33 किलो चांदी के आभूषण और 35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी प्रतीक सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रात करीब साढ़े 8 बजे राधाकांत ज्वेलर्स के मालिक संजय कुमार दास की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सदर एसडीपीओ रवी नारायण भंज के नेतृत्व में कई अधिकारियों को शामिल कर तीन विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।

3 संदिग्ध युवक हिरासत में
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ओडिशा पंजीकरण संख्या OR-02BT-6835 वाली एक एस्टीलो कार में राधाकांत ज्वेलर्स के मालिक दास के साला सत्यरंजन पृष्टि, कारीगर अभिजीत घोष और ड्राइवर नृसिंह मलिक भुवनेश्वर की ओर जा रहे थे। जब कार समजाजपुर ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी सामने से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कार को रोक लिया।
बदमाशों ने हथियार दिखाकर ड्राइवर से कार की चाबी छीनी, फिर पीछे का दरवाज़ा खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी से भरे बैग लेकर फरार हो गए।
चंदनपुर थाना आईआईसी भुवनमोहन सामंतराय और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
- T20 World Cup 2026 के फ़ाइनल में पहुंचा भारत: रायपुर में उत्साह का माहौल, जयस्तंभ चौक पर क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न, “भारत माता की जय” के लगे नारे
- रंग के छींटे पड़ने पर हो गया बवाल, दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
- वानखेड़े में टीम इंडिया का धमाल: भारत ने इंग्लैंड को हराकर T20 WC फाइनल में बनाई जगह, CM डॉ मोहन यादव ने दी जीत की बधाई, विश्व विजेता बनने से सिर्फ एक कदम दूर
- बड़ी खबर : राष्ट्रपति ने कई राज्यों में की नए राज्यपालों की नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…
- लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन होंगे बिहार के नए गवर्नर, आरिफ मोहम्मद खान का लेंगे स्थान

