जालंधर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पिछले साल जालंधर के गांव रायपुर रसूलपुर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार्जशीट दायर कर दी है। इस जांच में खुलासा हुआ है कि इस हमले के तार सीधे तौर पर पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े हुए हैं। NIA ने अपनी चार्जशीट में पाकिस्तान में छिपे गैंगस्टर शहजाद भट्टी को मुख्य साजिशकर्ता बताया है और उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया है।
भट्टी के अलावा, दीपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपन राणा का नाम भी चार्जशीट में शामिल है, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल 16 मार्च, 2025 की सुबह रायपुर रसूलपुर गांव में रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंका गया था।
जांच के अनुसार, शहजाद भट्टी ने विदेश से एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए इस हमले की पूरी प्लानिंग की थी। यह हमला केवल एक व्यक्तिगत रंजिश नहीं, बल्कि एक बड़े आतंकी नेटवर्क का हिस्सा था। इस नेटवर्क का उद्देश्य टारगेट किलिंग, युवाओं की भर्ती और भारत में हथियारों व गोला-बारूद की तस्करी करना है। इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शहजाद भट्टी समेत 7 आरोपी अब भी फरार हैं। आरोपियों पर यूएपीए, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

NIA की जांच में बड़े खुलासे
NIA की जांच के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी दीपेंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय स्तर पर हमलावरों को साजो-सामान (लॉजिस्टिक्स) मुहैया कराए थे। वह अवैध हथियारों और विस्फोटकों के प्रबंधन में भी सीधे तौर पर शामिल था। पंजाब पुलिस ने मार्च 2025 में इस मामले की शुरुआती जांच की थी, जिसे दिसंबर 2025 में NIA ने अपने हाथ में ले लिया था।
- नगर पालिका सीएमओ ने लांघी शालीनता की सीमा, पार्षद से अभद्र भाषा में की बातचीत, कॉल रिकॉर्डिंग हुआ वायरल…
- कल से खजुराहो में ‘सद्भावना सम्मेलन’: सतपाल महाराज होंगे शामिल, 15 अनुयायियों के आने की संभावना
- यूट्यूबर रोजर संधू पर ग्रेनेड हमला: NIA की चार्जशीट में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी मास्टरमाइंड, 10 गिरफ्तार
- Forex Reserve Update : विदेशी मुद्रा भंडार में 10.29 अरब डॉलर की गिरावट, जानिए गिरावट की वजह ?
- ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच का विवादास्पद दावा, कहा- ‘80% पाकिस्तान गे, बाकी सब बाइसेक्शुअल’, कोई स्ट्रेट नहीं

