पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए राजनीति में हलचल तेज कर दी है। रोहिणी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा के नाम को नए तरीके से परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) का असली नाम अब बड़ी बदचलन पार्टी (BBP) होना चाहिए।
​रोहिणी का आरोप है कि भाजपा में ऊपर से लेकर नीचे तक ऐसे नेताओं की भरमार है, जो महिलाओं के प्रति विकृत विचारधारा रखते हैं और कई गंभीर यौन अपराधों में संलिप्त रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी नैतिकता और संस्कारों का ढोल पीटती है, उसके नेता महिलाओं को महज भोग की वस्तु समझते हैं।

​प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल

​रोहिणी ने केवल स्थानीय नेताओं पर ही नहीं, बल्कि सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सुब्रह्मण्यम स्वामी, मधु किश्वर और भाजपा से जुड़े अन्य लोग भी गंभीर सवाल उठा रहे हैं। रोहिणी के अनुसार, इन गंभीर आरोपों पर प्रधानमंत्री और भाजपा प्रवक्ताओं की रहस्यमयी चुप्पी इस बात का संकेत है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है। उन्होंने नैतिकता के दावों को खोखला करार दिया।

​महिला कांग्रेस का कड़ा प्रहार: अपराधियों के संरक्षण का आरोप

  • ​इस विवाद के बीच महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कुछ प्रमुख मामलों का हवाला देते हुए भाजपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया:
  • ​कुलदीप सिंह सेंगर: लांबा ने याद दिलाया कि उन्नाव कांड में सेंगर को दोषी पाए जाने के बावजूद भाजपा का रुख ढुलमुल रहा।
  • ​बृजभूषण शरण सिंह: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद भी सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए गए।
  • ​संदीप सिंह: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री पर आरोप होने के बावजूद उन्हें दोबारा टिकट देने पर सरकार को घेरा गया।


​कांग्रेस का स्पष्ट आरोप है कि भाजपा नेताओं और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ जब भी महिला अपराध के मामले सामने आते हैं, मोदी सरकार उन्हें बचाने के लिए ढाल बनकर खड़ी हो जाती है।