Bihar Politics: बिहार में एक तरफ विधानमंडल का सत्र जारी है। वहीं, दूसरी तरफ लालू परिवार में फिर से तनाव बढ़ता हुआ दिख रहा है। दरअसल राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जजद अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने बीते रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजद में शामिल ‘जयचंदों’ के नाम का खुलासा किया था। वहीं, अनुष्का यादव के साथ किसी भी प्रकार का संबंध होने से इंकार किया था। वहीं, अब रोहिणी आचार्य अपने भाई तेज प्रताप के समर्थन में उतर गई हैं।
भाई के समर्थन में उतरी रोहिणी
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- किसी की निजी जिंदगी में ताका-झांकी, किसी के निजी मामलों पर टीका-टिप्पणी वही करते हैं, जो निट्ठले होते हैं या फिर जिनकी खुद की फितरत व् नियत गंदी होती है।
रोहिणी ने आगे लिखा- बिना फीस के वकील बने बैठे भौंकने वाली बेचैन आत्माओं…. जिसकी जिंदगी से जुड़ा मसला है, उसे खुद या उसके परिवार को समझने-संभालने दो.. नाहक परेशान मत हो, तुम जैसों की दिखावे की परेशानी का मतलब और मकसद सब समझते हैं।
अनुष्का से मेरा कोई संबंध नहीं- तेज प्रताप
दरअसल जिस अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप यादव की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक उस अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है। कहा जा रहा है कि तेज प्रताप यादव ही उसके पिता हैं। हालांकि तेज प्रताप ने इसे एक साजिश करार देते हुए अनुष्का के साथ किसी भी प्रकार का संबंध होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि, उनकी सिर्फ एक ही बेटी है, जिसका नाम कात्यायनी (तेजस्वी की बेटी) है।
इस दौरान तेज प्रताप यादव ने राजद में शामिल 5 जयचंदों का नाम भी बताया है, जिसकी वजह से उन्हें पार्टी और परिवार से दूर होना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि पूर्व विधायक मुकेश रौशन इस गिरोह का संचालन कर रहे हैं और उनकी हत्या कराना चाहते हैं। 5 जयचंदों में उन्होंने मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह का नाम लिया।
ये भी पढ़ें- पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बीरपुर में प्रदर्शन, समर्थकों ने फूंका मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम का पुतला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


