राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के विधायक और शरद पवार के पोते रोहित पवार ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ हुए विमान हादसे की AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) रिपोर्ट में कई खामियां होने का दावा किया है। रोहित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि AAIB की रिपोर्ट में कई खामियां हैं। रिपोर्ट में टायपो एरर है। AAIB, जांच को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा, “रिपोर्ट में लिखा गया है कि हादसे के वक्त प्लेन दाईं तरफ झुक गया था, जबकि हादसे के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्लेन बाईं तरफ झुका था।
रोहित पवार ने कहा, “रिपोर्ट में लिखा है कि प्लेन पेड़ों से टकराया था, लेकिन घटनास्थल पर पेड़ नहीं, बल्कि छोटे-छोटे घास थे।” नियम के मुताबिक, बिना सही विजिबिलिटी के प्लेन उड़ नहीं सकता है। ऐसे में जब बारामती में विजिबिलिटी कम थी, तो प्लेन को मुंबई से बारामती के लिए उड़ने ही क्यों दिया गया? वाईएसआर रेड्डी की मौत के बाद सख्त नियम बनाए गए थे कि अगर मौसम खराब हो तो सेफ जगह लैंडिंग करना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा, “अजित पवार को जानबूझकर पुराना प्लेन दिया गया। पायलट का BA टेस्ट (ब्रेथ एनलाझजर) एयरपोर्ट पर करना जरूरी है, लेकिन इस पायलट का BA टेस्ट प्लेन में किया गया.. ऐसा क्यों? प्लेन में 90 फीसदी फ्यूल क्यों भरा गया था, जबकि उस प्लेन को उस दिन इतना सफर करना नहीं था। ब्लैक बॉक्स अच्छे कंडिशन में है…फिर डेटा कैसे डैमेज हो गया? फ्लाइट रडार वेबसाइट से इस प्लेन की पुरानी जानकारी गायब क्यों करा दी गई?”
रोहित पवार ने कहा, “16-20 जनवरी 2023 को जब एकनाथ शिंदे दावेस जा रहे थे, तब बहरीन में फ्यूलिंग के लिए रुका था। फ्यूल भरने के बाद VSR का प्लेन ईरान के एयरस्पेस से जा रहा था, तब ईरान के एयरफोर्स ने कहा कि आप यहां से चले जाओ, वर्ना एक्शन लेना होगा। इसके बाद प्लेन इराक के एयरस्पेस में आया, वहां भी इस प्लेन को यही कहा गया कि हमारे एयरस्पेस से निकल जाओ। इसके बाद वो प्लेन दोबारा बहरीन गया। सभी परमिशन लेने के बाद वो प्लेन उड़ा। हमारा सवाल है कि क्या जो अजित पवार के साथ हुआ, वो एकनाथ शिंदे के साथ भी होने वाला था? VSR कंपनी के मालिक वीके सिंह ने हमारे कर्मचारी को कहा कि मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। VSR में इतनी गर्मी कहां से आ रही है?”
उन्होंने कहा, “हम राहुल गांधी से मिलेंगे। इस मामले को लोकसभा में उठाने के लिए कहेंगे। दादा को न्याय कैसे मिलेगा?” रोहित पवार ने दावा किया, “इस हादसे के करीब 5 महीने पहले से दादा काफी सावधानी बरत रहे थे। उन्होंने प्लास्टिक बॉटल में पानी पीना बंद कर दिया था, वो सिर्फ कांच के ग्लास में पानी पीते थे। पानी को कंटामिनेट करने का प्रयास हो सकता था। जब हमने पूछा ऐसा क्यों कर रहे हैं, तो अजित दादा ने बताया कि उन्हें सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। दादा सरकारी सुरक्षा रक्षकों के अलावा अपने साथ करीबी अंग रक्षकों को रख रहे थे।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

