अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के अकोढी गोला थाने में मनोज कुमार चौधरी ग्राम बांक के रहनेवाले ने आवेदन दिया था कि उनकी भाभी लवली कुमारी शादी के मात्र 5 दिन के बाद ही सोना चांदी और नगदी लेकर घर से भाग गई है। इस मामले में कांड संख्या 61/26 दर्ज है। इस मामले में दाउदनगर के रहने वाले मोहम्मद अली पर लवली कुमारी को भगाने का आरोप लगाया था तथा मोहम्मद अली को लवली कुमारी का प्रेमी बताया गया था।
इस मामले में डेहरी एसडीपीओ 1 अतुलेश झा ने बताया कि, इस मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही लवली कुमारी और मोहम्मद अली को हिलसा थाना से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा सामान सहित गहने को हनुमान नगर पटना से बरामद किया गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों को समान सहित माननीय न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।
विदित हो को कदमतल वार्ड नंबर 5 दाउदनगर की रहने वाली लवली कुमारी की शादी 8 फरवरी 2026 को मनोज कुमार चौधरी ग्राम बांक अकोढी गोला के रहने वाले से हुई थी और 13 फरवरी को ही यानी शादी के 5 दिन बाद ही लवली कुमारी सामान गहना नगदी सहित घर से भाग गई थी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


