PM Modi and Benjamin Netanyahu with Royal Enfield: भारतीय बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड आज ग्लोबल बाइक बन गई है। विश्व के कई देशों में रॉयल एनफील्ड अपने दमदार लुक के कारण लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है। एक बार Royal Enfield के धमक की गूंज ग्लोबल स्तर पर फिर सुनाई दी है। इजराइल (Israel) दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) Royal Enfield Goan Classic 350 के साथ नजर आए। रॉयल एनफील्ड के साथ दोनों ग्लोबल नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

ये तस्वीर इस बात का संकेत है कि भारतीय ब्रांड अब विदेशों में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। खासकर Royal Enfield की 350 सीसी और 650 सीसी सेगमेंट की बाइक्स कई देशों में काफी पसंद की जाती हैं। तो चलिए Royal Enfield Goan Classic 350 की की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैंः-

मिडसाइज सेगमेंट में नंबर 1 कंपनी

Royal Enfield मिडसाइज मोटरसाइकल सेगमेंट में दुनिया की नंबर 1 कंपनी मानी जाती है। अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया जैसे कई देशों में इसकी बाइकें बिकती हैं. Classic 350, Hunter 350, Goan Classic 350, Super Meteor 650, Shotgun 650 और Himalayan 450 जैसे मॉडल्स की अच्छी मांग है। इजरायल भी उन देशों में शामिल है, जहां Royal Enfield की मजबूत पकड़ है।

Goan Classic 350 की कीमत और लुक

Royal Enfield Goan Classic 350 एक रेट्रो स्टाइल बॉबर बाइक है। इसका लुक Classic 350 से थोड़ा अलग और ज्यादा अट्रैक्टिव है। इसमें सिंगल टोन और डुअल टोन कलर विकल्प मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत सिंगल टोन वेरिएंट के लिए करीब 2.19 लाख रुपये और डुअल टोन वेरिएंट के लिए करीब 2.22 लाख रुपये है। इसके व्हाइट वॉल टायर, आरामदायक सीट और खास डिजाइन इसे युवाओं के बीच पॉपुलर बनाते हैं।

पावर, फीचर्स और माइलेज

Goan Classic 350 में 349 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.2 बीएचपी की पावर और 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस बाइक में एप हैंगर हैंडलबार, स्पोक व्हील्स, हटाई जा सकने वाली रियर सीट, एलईडी लाइट, सेमी डिजिटल मीटर, 750 मिमी सीट हाइट और 170 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के अनुसार यह बाइक लगभग 36 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m