गुवाहाटी। आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आमने-सामने हैं। बारिश के चलते मैच में ओवरों की संख्या घटाकर इसे 11-11 ओवर का कर दिया गया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने निर्धारित 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। अब मुंबई को मुकाबला जीतने के लिए 151 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

राजस्थान की पारी की शुरुआत युवा स्टार यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार अंदाज में की। उन्होंने मात्र 32 गेंदों में 77 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने केवल 14 गेंदों पर 39 रन की तूफानी पारी खेली और स्टेडियम में छक्कों की बरसात कर दी। कप्तान रियान पराग ने 20 रन बनाए, जबकि शिमरॉन हेटमायर ने 6 रन की नाबाद पारी खेली।

गेंदबाजी में मुंबई के लिए स्पिनर अल्लाह गजनफर सबसे सफल रहे। उन्होंने राजस्थान के 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं, शार्दुल ठाकुर को 1 सफलता मिली।

राजस्थान ने IPL इतिहास की सबसे तेज टीम फिफ्टी लगाई

इस दौरान राजस्थान ने IPL इतिहास की सबसे तेज टीम फिफ्टी का संयुक्त रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। टीम ने मात्र 16 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली के नाम था, जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 16 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

4 गेंदबाज कर पाएंगे अधिकतम 2-2 ओवर

बारिश के कारण अंपायरों ने ओवरों में कटौती कर यह मुकाबला 11-11 ओवर का कर दिया। पावरप्ले 3.2 ओवर का होगा, जिसमें 4 गेंदबाज अधिकतम 2-2 ओवर कर पाएंगे, जबकि एक गेंदबाज को 3 ओवर फेंकने की अनुमति दी गई है।

मौजूदा समय में मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है और फैंस स्टेडियम में और टीवी स्क्रीन पर इस हाई‑वोल्टेज टकराव का भरपूर मज़ा ले रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स (RR)

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे।

मुंबई इंडियंस (MI)

रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: अश्विनी कुमार, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा।

कहां देख सकेंगे लाइव मैच ?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण शाम देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहोस्टर ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H