Madhepura Bank Robbery: बिहार में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मधेपुरा जिले से सामने आया है, जहां बैखौफ और हथियारबंद तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बैंक पर धावा बोलकर 1 लाख से अधिक रुपए लूट लिए। पूरा मामला भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो स्थित सेंट्रल बैंक का है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

दिनदहाड़े लूट की घटना को दिया अंजाम

घटना कल गुरुवार (26 मार्च) दोपहर 12 बेज की है। बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी पूरे तैयारी के साथ पहुंचे थे। बदमाशों ने बैंक में पहले से मौजूद ग्राहकों को बहार निकाल और लोगों में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद वे लॉकर से 1 लाख 30 हजार रुएप लूटकर आसानी से फरार हो गए।

बंद थे बैंक के CCTV कैमरे

सबसे हैरानी वाली बात यह है कि अपराधियों ने जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया। उस समय बैंक में मेंटेनेंस का काम चल रहा था, जिसके कारण बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। इस वजह से पुलिस को अपराधियों की पहचान करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या इस लूटकांड में बैंक का भी कोई कर्मचारी तो शामिल नहीं?

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। एएसपी ने बताया कि, बैंक मैनेजर के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस तकनीकी व स्थानीय स्तर पर प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने जल्द ही इस लूटकांड का खुलासा करने का दावा किया है।

बैंक मैनेजर ने क्या कहा?

वहीं, घटना को लेकर सेंट्रल बैंक के मैनेजर ने बताया कि, आज (गुरुवार, 26 मार्च) करीब साढ़े 12 बजे तीन लोग आए, जिनमें से एक गेट पर खड़ा रहा। बाकी दो अंदर घुसे और ग्राहकों को बाहर निकाला। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की। इसके बाद करीब 1.30 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- हम नेता दानिश रिजवान का वीडियो शेयर कर बुरे फंसे तेजस्वी, दर्ज हो सकती है FIR