लुधियाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज से पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। संघ के शताब्दी वर्ष (100 साल) के उपलक्ष्य में चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। अपने प्रवास के दौरान भागवत पठानकोट और लुधियाना में विभिन्न कार्यक्रमों और संवाद सत्रों में हिस्सा लेंगे।
पठानकोट में पूर्व सैनिकों और स्वयंसेवकों से संवाद
तय कार्यक्रम के अनुसार, मोहन भागवत आज शाम पठानकोट पहुंचेंगे। वे संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 25 फरवरी सुबह: सयाली रोड स्थित ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के साथ विशेष बैठक करेंगे। सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते इस बैठक को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 25 फरवरी शाम: एबी कॉलेज में स्वयंसेवकों के एक विशाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भागवत पूरा दिन पठानकोट में ही प्रवास करेंगे और संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

लुधियाना में नागरिक संगोष्ठी को करेंगे संबोधित
दौरे के दूसरे चरण में 26 फरवरी को मोहन भागवत लुधियाना पहुंचेंगे। लुधियाना में दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक एक बड़े नागरिक सेमिनार का आयोजन किया गया है। इसमें वे प्रबुद्ध वर्ग और आम नागरिकों के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे संघ के शताब्दी वर्ष के संकल्पों और भावी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। संघ प्रमुख के दौरे को देखते हुए पठानकोट और लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीमावर्ती जिला होने के कारण पठानकोट पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, यह दौरा पूर्णतः संगठनात्मक और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
- ENG vs PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, जानिए पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- CG Budget 2026: सोशल मीडिया एक्स पर ट्रेंड कर रहा छत्तीसगढ़ SANKALP बजट, ट्रेंडिंग में पहुंचा नंबर वन पर, जानिए क्या हैं संकल्प?
- गौरव पथ निर्माण में भ्रष्टाचार! : ग्रामीणों ने गुणवत्ता में लापरवाही का लगाया आरोप, मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- SIR के लिए न्यायिक अधिकारियों की तैनाती से पहले.. पश्चिम बंगाल की अदालतों में विस्फोट की धमकी
- सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश राहुल सिंह गिरफ्तार


