मोहित भावसार, शाजापुर। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रोजवास टोल प्लाजा पर वाहन निकालने की बात पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ करते हुए वहां चक्का जाम कर दिया। टोल के दोनों हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार के कारण विवाद की स्थिति

सूत्रों की मानें तो दुर्गा वाहिनी से टोला प्लाजा कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार के कारण विवाद की स्थिति बनी। दुर्गा वाहिनी शाजापुर में आयोजित बजरंग दल के कार्यक्रम में सम्मिलित होने आ रही थी, इसी दौरान उनका विवाद हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जानकारी लगते ही वह बड़ी संख्या में टोल प्लाजा पर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर तराना पुलिस पहुंची।

EXCLUSIVE: अथ श्री विधायक कथा, कथावाचक बनना चाहते हैं माननीय, विधानसभा परिसर में विधायकों ने जताई कथा की इच्छा

किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं

तराना थाना प्रभारी ने बताया टोल प्लाजा पर वाहन निकालने की बात पर विवाद हुआ था। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायती आवेदन नहीं आया है, आवेदन आने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m