लुधियाना : लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को जवाहर नगर कैंप में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। थाना डिवीजन 5 के SHO द्वारा एक कांग्रेस कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू के साथ उनकी तीखी बहस और झड़प हो गई।
आशू ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह उनके कार्यकर्ताओं को फर्जी शिकायतें लिखकर और उनके घरों से जबरदस्ती गिरफ्तार कर परेशान कर रही है।
शिकायत पत्र फाड़ा, थाने में हंगामा
इस दौरान कोचर मार्केट पुलिस चौकी के इंचार्ज द्वारा लाई गई एक लिखित शिकायत को आशू ने फाड़कर फेंक दिया। इसके बाद सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आशू थाने पहुंचे, जहां अभी भी हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। आशू ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।
पहले भी हुआ था बवाल
जवाहर नगर कैंप में सोमवार रात 10 बजे भी हंगामा हुआ था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि कुछ इलाकों में लोगों को राशन और सूट बांटे जा रहे हैं। इस पर भारत भूषण आशू की पत्नी ममता आशू मौके पर पहुंचीं और उन्होंने एक महिला व उसके साथी को राशन बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। ममता ने बताया कि जब उन्होंने महिला से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रही है, तो उसने जवाब दिया कि कांग्रेस और बीजेपी वाले भी ऐसा करते हैं, इसलिए वह भी राशन बांट रही हैं।

उपचुनाव से पहले बढ़ा तनाव
लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव से ठीक पहले इस घटना ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों और पुलिस के बीच तनाव के कारण इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यह विवाद उपचुनाव के परिणामों पर कितना असर डालेगा, यह देखना बाकी है।
- कृषि विवि में राज्य के 150+ कृषि अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण: शहला निगार ने हरित खाद, नीली-हरी शैवाल और जैव उर्वरकों के उत्पादन और उपयोग पर दिया जोर, खरीफ सीजन से पहले किसानों तक तकनीक पहुंचाने के निर्देश
- प्यार, वादा और हवस का खेलः शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदगी की पोल
- अंधविश्वास में हैवान बना युवक: जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
- CG Crime News : छत्तीसगढ़ में पहली बार पकड़ाया हाइड्रोपोनिक गांजा, बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे 2 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- मध्यप्रदेश को सड़क के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात: इटारसी-बैतूल टाइगर कॉरिडोर का 22 किमी हिस्सा बनेगा 4-लेन, 758 करोड़ रुपये मंजूर

