शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मातृ जयंती के अवसर पर कल से छतरपुर जिले के खजुराहो में आयोजित होने वाले ‘सद्भावना सम्मेलन’ में आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज शामिल होंगे। सतपाल महाराज कल सुबह खजुराहो पहुंचेंगे और खजुराहो स्थित आश्रम का शुभारम्भ करेंगे। महाराज की शिष्या साध्वी हरिषा बाई ने मीडिया से चर्चा में बताया कि पूरे मध्यप्रदेश से करीब 12 से 15 हजार लोगों के सम्मेलन में शामिल होने का अनुमान है। आयोजन मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।
आपसी प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं: अध्यात्म और शांति का संदेश, सतपाल महाराज एवं अन्य संत-महात्माओं द्वारा दिव्य उद्बोधन दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम शाम 4.00 बजे से प्रारंभ होकर रात 7.00 बजे तक चलेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

