शब्बीर अहमद, भोपाल। साध्वी रंजना के साथ मारपीट मामले में एक पक्षीय कार्रवाई के विरोध में पाटीदार समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। साध्वी रंजना दीदी के प्रवक्ता के बयान के खिलाफ पाटीदार समाज में गुस्सा है। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे।
साध्वी का बयान आपत्तिजनक और निंदनीय
पाटीदार समाज को लेकर दिए गए बयान को आपत्तिजनक और निंदनीय बताया है। पाटीदार समाज पर जो भी पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए है उसे वापस लिया जाने की मांग की है। समाज ने कहा- पुलिस के द्वारा झूठी और गलत एकपक्षीय कार्रवाई की गई। समाज के लोगों के घर जाकर पुलिस और महिलाओं को परेशान कर रही है। मामले की पूरी विस्तृत जांच की जाए। पाटीदार समाज के लोगों को जिहादी बताना गलत है। समाज ने सरकार से मामले की जांच के लिए मिसरोद एसीपी को ज्ञापन सौंपा है।
78 सालों से स्वाद का खजाना घीयर मिठाईः पाकिस्तान से आए सिंधी समाज के लोग परंपरा को रखे है जिंदा,
साध्वी ने चांटा मार दिया था
दरअसल 26 फरवरी को मिसरोद के मुख्य मार्ग में साध्वी रंजना दीदी के साथ सड़क दुर्घटना हुई थी। पाटीदार समाज का आरोप है कि साध्वी रंजना दीदी रॉन्ग साइड आ रही थी। रॉन्ग साइड पर लगे कैमरे इसके मुख्य प्रमाण है। साध्वी वाहन चालक से जब एक वाहन को पीछे करने कहा तो विवाद हुआ था। साध्वी ने पाटीदार समाज के लोगों को चांटा मार दिया था। इसी से गुस्से में आकर पाटीदार समाज के कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के कांच तोड़ दिए। यह एक नॉर्मल घटनाक्रम था जिसे पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दिया। समाज ने चेतावनी दी है कि हमारी मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

