उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़पहरा रोड पर अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या कर दी। शव खेत में पड़ा मिला, जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह गढ़पहरा रोड पर सदर के पास स्थित एक खेत में स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
READ MORE: ट्रिपल मर्डर से सनसनी: मानसिक रूप से बीमार बेटे ने मां-बाप और भाई की लाठी-रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, शवों के बीच गुजारी रात
घटनास्थल पर खून से सने पत्थर पड़े मिले, जिससे आशंका है कि इन्हीं पत्थरों से युवक का सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मनोज अहिरवार (35 वर्ष) निवासी भैंसा के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि पहचान छिपाने की नियत से चेहरे को बुरी तरह कुचला गया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
READ MORE: दिल दहला देने वाली घटना: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने पिता की ले ली जान, डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
एएसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि युवक की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के साथ आखिरी बार देखे गए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


