विकास कुमार, सहरसा। ईरान-इजराइल के बीच जारी जंग के बीच अभी भी जारी है, जिसका खामियाजा अन्य देशों को भी भुगतना पड़ रहा है। जंग के शुरू होने के बाद से ही बिहार समेत देशभर में एलपीजी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एलपीजी गैस की कालाबाजारी और उसके अवैध उपयोग के मामलों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।
अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई
इस बीच आज सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र के साहपुर में प्रशासन ने एलपीजी गैस के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त किया है। बरामद गैस सिलेंडर ब्लैक से अतिरिक्त दामों में बिक्री के लिए लाया गया था।
135 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद
बताया जा रहा है कि नवहट्टा थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी के शाहपुर गांव के रहने संजय कुमार दास के घर पर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर का भंडारण और कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने देर रात विशेष टीम का गठन कर छापामारी किया छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 135 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 73 खाली और 62 भरे हुए हैं। सभी बरामद गैस सिलेंडर HP कंपनी के है, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। वहीं अवैध गैस सिलेंडर कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है।
भागलपुर में समय पर मिल रहा LPG गैस
सहरसा समेत प्रदेश के अन्य जिलों में जहां, एलपीजी गैस आपूर्ती को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भागलपुर जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु हो रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि, गैस वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और पिछले बैकलाग को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि, 21 मार्च को जिले के 12,855 उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। वर्तमान में किसी भी गैस एजेंसी पर लंबी भीड़ नहीं है और बुकिंग के अनुसार समय पर सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है।
बीपीसीएल ने शुरू की नई प्रक्रिया
एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करा लिए हैं, उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल एप पर जाकर सवालों के जवाब देने होंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या, आने वाले मेहमानों का विवरण, घर में शादी, भंडारा या कोई अन्य आयोजन है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी, तभी उनका सिलिंडर बुक होगा और उनकी डिलीवरी हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- Bihar Crime: महज 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जामकर की आगजनी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

