विकास कुमार, सहरसा। जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कायस्थटोला मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार बरामद किया है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक के पास से देसी कट्टा, देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
डीएसपी साइबर अजित कुमार ने इस बात की जानकारी सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध गतिविधि एवं अवैध शराब बिक्री में संलिप्तता की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान एक घर से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि, पुलिस ने मौके से संदीप कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच में जुट गई।
दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की नगर के कायस्थ टोला वार्ड नंबर 31 में स्थित अशोक कुमार मिश्रा के मकान में किराए पर रह रहा एक युवक शराब बिक्रि और अवैध गतिविधियों में शामिल है, जिसके बाद पुलिस टीम ने सूचना को वेरीफाई करने के बाद मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की।
पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि वहां, मौजूद पुलिस बल ने उसे अपने गिरफ्त में ले लिया। आरोपी की पहचान सहरसा के विद्यापति नगर वार्ड संख्या 19 के निवासी संदीप कुमार (29) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कमरे से एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। सभी बरामद सामान को जप्त कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- पटना में जुए के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने 17 को किया गिरफ्तार, मौके से नकद कैश, ताश के पत्ते और कई बाइक बरामद
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


