विकास कुमार, सहरसा। जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी राहुल सिंह को एसआईटी टीम ने महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ, साइबर डीएसपी और महिषी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे दबोचा। गिरफ्तार राहुल सिंह पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें- मोतिहारी में इंटर के छात्र की हत्या, सड़क किनारे मिला शव, पास में बिखरा था बिरयानी और चप्पल, परिजनों में कोहराम