सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में 1400 हेक्टेयर क्षेत्र में आकार ले रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का विरोध शुरू हो गया है। यह विरोध तब किया जा रहा है जब कई कंपनियों ने यहां पर काम शुरू कर दिए हैं। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार पलसोडी गांव के पास अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं।

यह भी पढ़ें: जज हुए ठगी का शिकार: चार धाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगों ने बनाया निशाना, कार और हेलीकॉप्टर से यात्रा कराने का दिया था झांसा

विधायक का आरोप है कि ग्रामीणों की सुनवाई किए बिना क्षेत्र में प्लांट लगाना गलत है। यहां पंचायती राज लागू है। गांव के और पंचायत के लोगों को आपको सुनना होगा। हम लोग पहले दिन से इस औद्योगिक निवेश क्षेत्र का विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने यहां उद्योग लगाना शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: शोभापुर पहाड़ी काटने पर एक्शन: गूगलअर्थ की डिजिटल इमेज को बनाया सबूत, कॉलोनाइजर अभिलाष तिवारी समेत 7 लोगों पर 4.8 करोड़ का जुर्माना

विधायक के धरने की सूचना पर प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को से चर्चा की है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने टेंट लगाकर रात में भी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m