इन्द्रपाल सिंह, नर्मदापुरम। इटारसी- सिवनी मालवा के कजलास गांव में रेत कंपनी से जुड़े लोगों ने खुलेआम गुंडागर्दी कर पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, पावर मेक रेत कंपनी से जुड़े लोग गांव में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। एडिशनल एसपी के अनुसार, यह पूरा विवाद अवैध रेत उत्खनन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
गांव में खौफ और तनाव का माहौल
ग्रामीणों ने बताया कि रेत कंपनी से जुड़े लोग बोलेरो वाहनों में भरकर गांव में घुसे। करीब 100 से 120 लोगों की भीड़ ने आते ही आतंक मचाना शुरू कर दिया। वे गाड़ियों में सवार होकर चिल्लाते रहे कोई मर्द हो तो सामने आओ। जो बीच बचाव में आया उन ग्रामीणों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और एक ट्रैक्टर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। हमलावरों ने फायरिंग भी की, जिससे पूरे गांव में खौफ और तनाव का माहौल बन गया।
रेत माफिया की दबंगई और आतंक
घटना के बाद महिलाएं और बच्चे घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। मारपीट और आगजनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें रेत माफिया की दबंगई और आतंक साफ देखा जा सकता है। वहीं पूरे मामले में एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने बताया कि अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


