संगरूर. पंजाब के संगरूर जिले में एक भयानक बस दुर्घटना हुई है, जिसमें यात्री बस के पलट जाने की खबर सामने आई है। बस यात्रियों से भरी हुई थी और करीब 19 से अधिक लोग घायल हुए हैं, वहीं दो की मौत हो गई है।
खबर है की बस चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही रही थी। इस दौरान ही भवानीगढ़ के पास एक टेम्पो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक को संभलने का मौका नही मिला और बस पलट गई। बस में बैठे सभी लोग डर गए। हालत को देखकर कर लोग चिल्लाने लगे। कई को गंभीर चोट आई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बस में सवार प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की टेंपो को बचाने के चक्कर में बस चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाए। अगर वह बस को एक तरफ नहीं लेकर जाते तो टेंपो और बस की बहुत जोरदार टक्कर हो जाती और टेंपो के परखच्चे उड़ जाते लेकिन उसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और जाकर पलट गई। इस पूरे घटना में 19 लोगों को गंभीर चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गए हैं। वहीं अफसोस की बात यह है कि दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

- मौज-मौज में आई मौतः लखनऊ से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे 3 दोस्त, फिर हुआ कुछ ऐसा कि एक की चली गई जान
- भारत-बांग्लादेश रिश्ते में आ रही मिठास: खलीलुर रहमान नई दिल्ली पहुंचे, अजीत डोभाल के साथ किया डिनर
- तेजस्वी यादव का बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा हमला, बोले -भ्रष्टाचार और बदहाली का केंद्र बने अस्पताल
- 40 लाख की लूट और 4 नकाबपोश बदमाश, लेकिन पुलिस क्यों कह रही है- कहानी में कुछ झोल है?
- Bastar News Update : संजय बाजार बना ‘सिस्टम की नाकामी’ का प्रतीक… महुआ की छूट बनी ‘जहर’ का कारोबार… पहाड़ी मैना प्रोजेक्ट फेल… तेंदूपत्ता सीजन से उम्मीदों की नई बहार… बिजली संकट से ग्रामीण परेशान… शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

