शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने गिरते रुपये पर पीएम मोदी को घेरा। उन्होंने इसे देश की साख से जोड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अब नेतृत्व में सक्षम नहीं हैं। संजय राउत ने व्यंग्यात्मक लहजे में बीजेपी के पुराने नारों पर तंज कसते हुए कहा, “सेंचुरी लगेगी, अबकी बार 100 के पार।” उन्होंने प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश की मुद्रा रसातल में जा रही है, तब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पश्चिम बंगाल की राजनीति में व्यस्त हैं। मोदी कहते थे कि जब रुपये की कीमत गिरती है तो देश की प्रतिष्ठा गिरती है. अब क्या गिर रहा है?”

भारतीय रुपये की लगातार गिरती कीमत को लेकर सियासत तेज हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है.

राउत ने रुपये की कमजोरी को देश की साख और आर्थिक स्थिति से जोड़ते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. रुपये की लगातार गिरती कीमत को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका पर भी सवाल उठाए.

राउत ने अपने बयान में कहा, “सेंचुरी लगेगी, अबकी बार 100 के पार. मोदी जी कहाँ हैं? वे पश्चिम बंगाल में हैं, ममता बनर्जी को हराने के लिए राष्ट्रपति शासन की तैयारी कर रहे हैं. पीएम मोदी और अमित शाह पश्चिम बंगाल में ‘खेला’ करने की कोशिश कर रहे हैं, और रुपये की कीमत गिरती जा रही है. मोदी कहते थे कि जब रुपये की कीमत गिरती है तो देश की प्रतिष्ठा गिरती है. अब क्या गिर रहा है?”

राउत ने अपने बयान में प्रधानमंत्री पर सीधा हमला करते हुए कहा, “मैं उनसे सिर्फ एक ही बात कहना चाहता हूं, ‘मोदी जी, अब झोला उठाओ और चले जाइए.’”

रुपये की गिरावट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है. संजय राउत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में आर्थिक मुद्दों पर बहस तेज है. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं.

संजय राउत ने पीएम मोदी के उन पुराने बयानों की याद दिलाई जो उन्होंने विपक्ष में रहते हुए दिए थे। राउत ने कहा, “मोदी जी कहते थे कि जब रुपये की कीमत गिरती है, तो देश की प्रतिष्ठा गिरती है। आज रुपया लगातार रिकॉर्ड स्तर तक गिर रहा है, तो अब क्या गिर रहा है? जब रुपया गिरता है, तो सिर्फ मुद्रा ही नहीं गिरती, बल्कि देश की साख और प्रतिष्ठा भी वैश्विक मंच पर गिरती है।”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m