विकास कुमार, सहरसा। भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन कराया जा रहा है, जिसके तहत बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज बुधवार (8 अप्रैल) को सहरसा पहुंचे, जहां डीबी रोड स्थित जिला परिषद पूजा बैंक्वेट हॉल में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पाग-चादर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदित किया। इस दौरान जिले के मुख्य द्वार बलुआहा पुल, बनगांव, कहरा कुटी और महावीर चौक पर भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
पूर्व विधायक ने पहनाया चांदी का मुकुट
सहरसा महापौर बैन प्रिया ने पाग-चादर से, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर और जिला भाजपा की ओर से त्रिशूल भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। खुले जीप से शहर में प्रवेश पर कार्यकर्ताओं ने जयकारों और नारेबाजी के साथ उनका उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया।
नीतीश जिंदाबाद का नारा लगाने से रोका
हालांकि संजय सरावगी के कार्यक्रम के दौरान एक ऐसी राजनीतिक घटना सामने आई, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। दरअसल जब कार्यकर्ता संजय सरावगी के सम्मान में उन्हें फूल-मालाएं पहना रहे थे और पार्टी के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में नीतीश के एक समर्थक ने ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ का नारा लगाया। नीतीश नाम का नारा सुनते ही संजय सरावगी ने तुरंत वहां मौजूद एक कार्यकर्ता को डांट लगाना शुरू कर दिया, जिससे सभी का ध्यान उनकी ओर हो गया। लोग इसे एनडीए गठबंधन में तनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं। यह घटना बलुवाहा में हुई।
भाजपा सिर्फ दल नहीं एक विचार- संजय सरावगी
इस मौके पर संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा केवल एक दल नहीं, बल्कि एक विचार है। उन्होंने पार्टी की 47वीं स्थापना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, महिला सशक्तिकरण और बिहार में विकास कार्यों का उल्लेख किया।
पार्टी को मजबूत करने का किया आह्वान
संजय सरावगी ने आगामी लोकसभा सत्र में नारी वंदन शक्ति बिल के पारित होने की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, नगर निगम महापौर बेन प्रिया, पूर्व जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव ने निशांत को बताया जीरो बटा सन्नाटा, बिहार CM के लिए इस नेता का किया समर्थन
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

