रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ। जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा शामिल हुए। इस दौरान सियासी पिच के धुरंधर नेता शिवराज सिंह ने क्रिकेट की पिच पर भी दमखम दिखाया। उन्होंने जडेजा की बॉल पर शानदार शॉट लगाया जिसके खुद गेंदबाज ने भी ताली बजाई।
दरअसल, शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शिवराज सिंह बल्ला थामे नजर आए, वहीं भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा उन्हें गेंदबाजी करते दिखाई दिए। जडेजा की बॉल पर केंद्रीय मंत्री ने बाउंड्री की तरफ शानदार शॉट लगाया, जिसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम गूंज उठा।

मैच में शिवराज सिंह ने रविंद्र जडेजा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, ‘जडेजा यानी जज्बा, जडेजा यानी जुनून जडेजा यानी जीत। जो बॉलिंग करे, तो विकेटों की झड़ी लगा दे; वो जडेजा है। जो बैटिंग करे तो रनों का अंबार लगा दे; वो जडेजा है।जो वनडे, टी 20 और टेस्ट, हर फॉर्मेट में फिट हो जाए; वो जडेजा है।’
बता दें कि सोमवार को सांची और सिलवानी विधानसभा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच के लिए कबड्डी खेल मैदान को इंटरनेशनल स्टेडियम की तरह तैयार किया गया था। रविंद्र जडेजा को देखने लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


