डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) में नजर आ रही है. हाल ही में उन्हें शिव ठाकरे (Shiv Thakare) से बात करते हुए देखा गया है. शो में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. साथ ही अपनी अपनी लाइफ का डार्क फेज को याद किया है.

बता दें कि शिव ठाकरे (Shiv Thakare) से बात करते हुए सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने कहा कि अभी तक मेरे ऊपर 35 केस रजिस्ट्रड है और मैं कुछ एरिया में डांस नहीं कर सकतीं. क्योंकि, वहां पर मैं बैन हूं. साल 2018 के बाद मैंने बड़े शोज करने शुरू कर दिए. यहां तक कि में बिग बॉस का भी हिस्सा बनीं. लेकिन, इससे पहले उनके लिए चीजें आसान नहीं थीं. उससे पहले इवेंट्स में काफी ड्रामा हुआ करता था. भगदड़ मच जाया करती थी, लोग कुर्सी फेंकने लगते थे.

Read More – 39 साल की हुईं Shraddha Kapoor, Aashiqui 2 से मिली पहचान, लग्जरी ब्रांड के कारों की हैं शौकीन …

इस बातचीत में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने कहा, ‘मेरे ऊपर 35 केस है, क्योंकि मैंने शो किया और वहां भगदड़ हो गई. मैं बापत, बारोड और मेरठ में बैन हूं. मेरे नाम से शो की परमिशन नहीं मिलेगी. एक वक्त था जब मैं फाइनेंशियल तौर पर स्ट्रगल कर रही थीं. मुझे एक काम मिला और बिना डिटेल्स जानें उन्होंने उसे करने के लिए हामी भर दी.

खुलेआम रखा था हथियार

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने बताया कि शाम तक वो अपनी मां के संग वेन्यू पर पहुंच गईं. वो एक फार्म हाउस था. सपना ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा- ‘जैसे ही हम अंदर गए, हमने देखा कि 25-25 टेबल का सेटअप है और सिर्फ पीछे दो ही चेयर थी. हर टेबल पर खुलेआम हथियार रखा हुआ था. वहां मौजूद सभी लोग गैंगस्टर जैसे लग रहे थे. ऐसा लग रहा था जैसे अभी-अभी जेल से छूटकर आए हैं और उसी का जश्न मना रहे है.’

उन्होंने कहा- ‘परफॉर्मेंस के दौरान उनमें से एक गैंगस्टर बार-बार आकर उनके कान में कुछ कह देता था. जब उनकी मां ने वहां से जाने के लिए रिक्वेस्ट किया तो उन्होंने डांस करने के लिए कहा. जान बचाने की डर से सपना डांस करने के लिए राजी हो गईं. उसमें से एक गैंगस्टर उनके पास आया और गाल पर किस करके भाग गया. वो तुरंत वहां से भागीं और बैकस्टेज जाकर बैठ गईं. उन्होंने कहा कि अब वो ये सब नहीं करेंगी. उसके बाद उनकी मां ने गैंगस्टर से कहा कि आपने किसी की बेटी और बहन को यहां बुलाया और अब ऐसी हरकत कर रहे हो. ये ठीक नहीं है.’ सपना ने बताया कि वो गेट की तरफ जा रही थीं और अपनी मां से कह रही थीं कि ये लोग हमें मार देंगे. लेकिन, उनकी मां नहीं रुकीं, दोनों गेट से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठीं और घर के लिए निकल गईं.’