सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने आबकारी मामले को लेकर बीजेपी नेताओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा  (Kapil Mishra) को कैसे पता है कि इस मामले में क्या फैसला आने वाला है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कपिल मिश्रा यह कह रहे हैं कि “पिक्चर अभी बाकी है”। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर यह किस पिक्चर की बात हो रही है, जबकि अभी इस मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में होनी बाकी है।

सौरभ भारद्वाज ने आबकारी मामले को लेकर बीजेपी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी नेताओं को कैसे पता है कि इस मामले में अदालत का फैसला क्या आने वाला है। सौरभ भारद्वाज ने वीरेंद्र सचदेवा का एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि उसमें वह दावा कर रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक अपराधी हैं और जैसे-जैसे अदालती कार्यवाही आगे बढ़ेगी, उन्हें सजा जरूर मिलेगी। भारद्वाज ने कहा कि सवाल यह है कि वीरेंद्र सचदेवा को यह पहले से कैसे पता चल गया।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा  ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था “पिक्चर अभी बाकी है।” भारद्वाज ने कहा कि जब मामला अभी अदालत में विचाराधीन है और सुनवाई बाकी है, तब इस तरह के बयान कई सवाल खड़े करते हैं।

भारद्वाज ने पूछा कि आखिर वीरेंद्र सचदेवा यह कैसे कह सकते हैं कि निश्चित तौर पर सजा मिलेगी। क्या वे सीधे तौर पर यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें पहले से पता है कि इस मुकदमे में आगे क्या होने वाला है? उन्होंने कहा कि यह सवाल इसलिए और भी बड़ा हो जाता है क्योंकि यह वही कपिल मिश्रा हैं जिन पर फरवरी 2020 में खुलेआम धमकी देकर दंगों को भड़काने का आरोप लगा था, जिसका वीडियो भी सामने आया था। आप नेता ने कहा कि 26 फरवरी 2020 को S. Muralidhar ने Delhi High Court में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को इस मामले को लेकर कड़ी फटकार लगाई थी। भारद्वाज ने कहा कि ऐसे में बीजेपी नेताओं के हालिया बयान कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m