Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पटेल नगर इलाके में संस्कृत की पढ़ाई करने आए बिहार के एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। छात्र का शव मकान की तीसरी मंजिल पर लगे सोलर पैनल के एंगल से लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

15 दिन पहले ही शिफ्ट हुआ था राहुल
दरअसल, मृतक की पहचान राहुल कुमार तिवारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पटना (बिहार) के संपत चक इलाके का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल संस्कृत शिक्षा में पीजी (Post Graduation) करने के लिए सवाई माधोपुर आया था और पटेल नगर में श्रीबल्लभ शर्मा के मकान में किराए पर रह रहा था। गौर करने वाली बात यह है कि वह महज 15 दिन पहले ही इस कमरे में शिफ्ट हुआ था।
छत पर मिला शव, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाधिकारी मदन लाल मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राउंड सूत्रों ने बताया कि राहुल ने मकान की तीसरी मंजिल पर लगे सोलर प्लांट के लोहे के एंगल का फंदा बनाया। पुलिस को मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
परिजनों का इंतजार, जांच जारी
थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि राहुल के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ कर रही है ताकि मौत की गुत्थी सुलझ सके।
पढ़ें ये खबरें
- चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर धमाका: अमृतसर से 2 और आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाए थे हथियार
- CG Accident News : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला समेत 2 की मौके पर मौत, एक गंभीर
- Punjab News: तपा मंडी में 51 लाख की लागत से लगे हाई-टेक CCTV कैमरे
- UP में योगी’राज’ या ‘गुंडाराज’! दिनदहाड़े युवती को उठा ले गए बदमाश, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, सिर्फ कागजों में सुशासन और जीरो टॉलरेंस?
- हरियाणा: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग का नोटिस; जानें पूरा मामला
