चंडीगढ़। पंजाब में लगातार हालत खराब होते जा रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने राज्य में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। पंजाब में अब 7 सितंबर तक स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इसकी जानकारी पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके दी है।
हरजोत बैंस ने किया ऐलान
शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने लिखा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त/निजी स्कूलों/कॉलेजों/विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 7 सितंबर 2025 तक छुट्टियों का ऐलान किया जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। इसके पहले 3 सितंबर तक छुट्टी घोषित की गई थी।

स्कूलों में है लोगों के रुकने की व्यवस्था
हालत को देखते हुए बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए रहने की व्यवस्था स्कूलों में की गई है स्कूलों को सुव्यवस्थित करवा कर उनके रहने और खाने पीने का बंदोबस्त सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए कई समाज सेवी संगठन और फिल्मी सितारे भी सामने आए हैं।
- राजकीय सम्मान के साथ हुआ प्रदीप कुमार शर्मा का अंतिम संस्कार, ऑपरेशन में जाते वक्त हादसे में हुए थे शहीद
- बिहार राज्यसभा चुनाव: पटना पहुंचे पर्यवेक्षक विजय शर्मा का बड़ा दावा, पांचों सीट पर NDA की जीत का किया दावा
- रायपुर में नगर निगम का बड़ा एक्शन: चौरसिया कॉलोनी में 4 एकड़ जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर, मुरूम डालकर तैयार की गई सड़क को भी काटा
- कालाष्टमी आज: रात में इन छोटे उपाय से दूर हो सकती है नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष…
- सुपौल में NH जाम, पटना में एजेंसियों पर लटके ताले, मिडिल-ईस्ट युद्ध के चलते सरकार का हाई अलर्ट
