लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरारटोला गांव में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. आजाद पब्लिक स्कूल, डौंडी की स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई. दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई, जिसके पिता की भी तीन महीने पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी.

जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी. इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस पुल के नीचे नाले में जा गिरी. बस में कुल 21 स्कूली बच्चे सवार थे. हादसे में गंभीर रूप से घायल 7 वर्षीय वेदांशी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल अन्य बच्चों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
तीन महीने पहले हुई थी पिता की मौत
जानकारी के अनुसार, हादसे में जिस वेदांशी की मौत हुई है, उसके पिता चिम्मन लाल साहू की भी तीन महीने पहले ट्रैक्टर पलटने से मौत हो चुकी है. लोग अब दोनों घटनाओं में समानता देख रहे हैं. तीन महीने में पिता और पुत्री की मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है.
देखिए वीडियो –
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


