प्रभाकर सिंह, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। जहां शासकीय स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से 5वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिर फटने से बहने लगा खून
दरअसल, बमहनगवां स्थित शासकीय स्कूल में मंगलवार को यह दर्दनाक हादसा हुआ था। जहां स्कूल परिसर में अचानक दीवार गिरने से कक्षा 5वीं के छात्र राजकुमार बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल में छात्र की मौत
घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए विजयराघवगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। छात्र की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि स्कूल भवन की हालत पहले से जर्जर थी, बावजूद इसके समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभाग और स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही क्यों बरती।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


