अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सह राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री भले ही प्रदेश से भू-माफिया और अवैध बालू खनन पर रोक लगाने का दावा करते हो, मगर जिले में अवैध बालू खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है, नियमों को ताक पर रख बालू माफिया जहां ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से कर रहे हैं। वही अवैध खनन भी जारी है। हालांकि प्रशासन समय-समय पर छापेमारी तो जरूर करती हैं, बावजूद इलाके में बालू का यह अवैध कारोबार जारी है।

दरअसल डेहरी एसडीएम नीलेश कुमार ने एक बार फिर ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों के परिचालन को संज्ञान लेते हुए छापेमारी अभियान चलाया है। आधी रात को निकले एसडीएम की छापेमारी से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। वही इस दौरान एसडीएम ने बिना चालान के तीन ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए।

बता दें कि एसडीएम ने दरिहट और आयर कोठा इलाके में ओवर लोडेड बालू लदे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर बिना चालान करते हुए तीन ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों को जब्त किया है। एसडीएम ने बताया कि, दरिहट तथा आयर कोठा इलाके में लगातार ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों के परिचालन की शिकायत मिल रही थी। मामले पर संज्ञान लेते हुए खनन निरीक्षक के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान बिना चालान तीन ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों को जब्त किया गया है। किस घाट से बालू लदे यह वाहन निकले हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी घाट संचालकों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि, किसी भी कीमत पर इलाके में बालू लदे ओवरलोडेड वाहनों का परिचालन नहीं होने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- ‘हालात को संभालने में लग जाते हैं सदियों’, चीन संबंधी मुद्दे पर राहुल गांधी को मिला राजद सांसद मनोज झा का समर्थन, बोले- वो हमेशा नहीं रहेंगे…