सोहराब आलम, मोतिहारी। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण बिहार समेत पूरे देश में एलपीजी गैस (LPG) की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, जिनके घर गैस समाप्त हो गया है। उन्हें एक सिलिंडर लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश का लगभग यही हाल है। इस बीच आज बुधवार 1 अप्रैल को खाद्य-आपूर्ति विभाग के प्रभारी सचिव अभय कुमार सिंह मोतिहारी पहुंचे, जहां उन्होंने LPG गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर बनाए गए जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।
डीएम सौरभ जोरवाल भी रहे मौजूद
इस दौरान उनके साथ पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी सचिव ने नियंत्रण कक्ष में संधारित पंजी का अवलोकन किया तथा शिकायतों के निष्पादन से संबंधित सभी जरूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
निरीक्षण के बाद प्रभारी सचिव ने मोतिहारी स्थित राधाकृष्णन भवन में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विभागीय पदाधिकारियों के अलावा जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) भी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान LPG गैस, डीजल और पेट्रोल के वितरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सुचारू रूप से आपूर्ति का दिया निर्देश
इस दौरान प्रभारी सचिव ने अधिकारियों से आपूर्ति व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैठक के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि, जिले में LPG गैस, डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें- शर्मनाक: बिहार में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से गैंगरेप, नशीला पदार्थ पिलाकर ऑटो में किया गंदा काम
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

