लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 50 QRT वाहनों को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया. इस अवसर पर सीएम ने कहा कि विकास की पहली शर्त सुरक्षा है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने आमजन को सुरक्षा प्रदान कर ‘Safe UP-समृद्ध UP’ की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
योगी ने कहा कि ट्रांसफॉर्मेशन बिना रिफॉर्म के संभव नहीं होता और इसी परिवर्तन के लिए आवश्यक सुधार किए गए. पिछले 9 वर्षों में इसके परिणाम स्पष्ट रूप से देखने को मिले हैं. आज उत्तर प्रदेश का ओवरऑल परसेप्शन चेंज हुआ है. उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्ष 2017 में पीआरवी (PRV) के कुल 9,500 फोर-व्हीलर वाहन थे. आज प्रदेश में उनकी संख्या बढ़कर 15,500 से ज्यादा हो गई है. यह उल्लेखनीय प्रगति है.

योगी ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश पुलिस को ‘Safe UP-समृद्ध UP’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए पिछले 9 वर्षों में किए गए अभिनव प्रयासों के लिए हृदय से बधाई देता हूं. विकास की पहली शर्त सुरक्षा होती है. जब व्यक्ति सुरक्षित न हो, तो उसकी पूंजी कैसे सुरक्षित होगी? उसका परिवार कैसे सुरक्षित होगा? उत्तर प्रदेश पुलिस ने आमजन को सुरक्षा प्रदान कर इसे संभव कर दिखाया है. सुरक्षा के वातावरण में ही बेहतर व्यवसाय फलता-फूलता है, उद्यम आगे बढ़ता है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं. यह Social Security जो Industry और Economic Growth की दिशा में प्रारंभ हुई है, उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
इसे भी पढ़ें : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में धीरेंद्र शास्त्री : कहा- हम उनके दास, अमेरिकी राष्ट्रपति को कहा विचलित आदमी, सुबह कुछ बोलता है शाम को कुछ और
योगी ने आगे कहा कि आपातकालीन स्थिति में जितनी त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई होगी और जितनी शीघ्र हम सहायता पहुंचाएंगे, वही त्वरित कार्रवाई ट्रस्ट में बदलती है और वह ट्रस्ट ही ट्रांसफॉर्मेशन का आधार बनता है. हमने 2 लाख 19 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की है. यह पहले कभी नहीं हुआ. आज हमारे पास पर्याप्त पुलिस बल है, जो बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकता है.
वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में फॉरेंसिक लैब की संख्या केवल दो थी। आज प्रदेश में 12 फॉरेंसिक लैब कार्यरत हैं और भारत का वर्ल्ड क्लास फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट भी उत्तर प्रदेश में स्थापित है, जहां डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। आज देश या दुनिया का हर बड़ा निवेशक उत्तर प्रदेश में क्यों आना चाहता है? क्योंकि उसे उत्तर प्रदेश की जीरो टॉलरेंस और जीरो करप्शन की नीति पर विश्वास है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

