अनिल मालवीय, इछावर (सीहोर)। विद्युत वितरण कंपनी, बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूल करने के लिए अब सख्त हो गई है। किसानों का सामान कुर्क किया जा रहा है और जहां ज्यादा बकाया है, वहां पूरे गांव की बिजली काटी जा रही है। डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की गाड़ियां जब्त की जा रही है। वहीं इसे लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इधर, कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं।
वितरण केंद्र थूना के अंतर्गत ग्राम दुपाड़ा भील और डोडी में उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार बकाया राशि के विरुद्ध सख्त और आक्रामक कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व सहायक यंत्री शरद पाठक बिजौरी, कनिष्ठ यंत्री कुमारी पूजा मुजाल्दा ने किया। पुलिस की भी मदद ली गई। वहीं कार्रवाई के दौरान 8 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की बाइक और अन्य वाहन जब्त किए गए।
ये भी पढ़ें: आयुध निर्माणी फैक्ट्री के चार्जमैन ने की आत्महत्या: कारखाने के अंदर फंदे पर झूलता मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात
बकाया बिलों का भुगतान करें नहीं तो…
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बकाया बिलों का भुगतान करें, नहीं तो इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसी प्रकार वितरण केंद्र अहमदपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में भी कार्रवाई की गई। सहायक यंत्री लखन दुबे के मार्गदर्शन में कनिष्ठ यंत्री दोराहा के सहयोग से डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की 13 बाइक और 3 मोटर जब्त की गई।
कांग्रेस ने बोला हमला
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा है कि क्या अब गरीब, आम आदमी और किसान के बिजली के बकाया बिल के लिए उनकी बाइकें उठाई जाएंगी ? सीहोर के ग्रामीण इलाकों से लगातार शिकायतें आ रही है कि किसी का बिल, और किसी और की गाड़ी जब्त की जा रही है। एक अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होने वाली है, किसान अभी पैसे लाए कहां से ? क्या यही किसान हित की बात है ? या फिर गरीब और किसान पर दबाव बनाने की नीति ? कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ विरोध करेगी। अगर यह कार्रवाई तुरंत नहीं रोकी गई, तो पुरजोर आंदोलन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: सिंचाई विभाग की दीवार गिरने से मजदूर की मौत: जबलपुर में ईंट निकालने के दौरान हादसा, परिजनों ने किया हंगामा
विद्युत वितरण कंपनी ने कही ये बात
राजीव गुजराती ने आगे कहा कि सरकार और प्रशासन जवाब दें वसूली के नाम पर अत्याचार क्यों ? निर्दोष लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। वहीं इस मामले में विद्युत वितरण कंपनी का कहना है कि सीहोर और आष्टा में ही लगभग 20 गांव में बकाया राशि होने के कारण बिजली बंद है। जहां सीहोर पर 95 लाख और आष्टा में 80 लाख रुपए बकाया है। इसमें बुधनी और इछावर की बकाया राशि शामिल नहीं है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

