शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेधश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को संभाग का प्रभार दिया गया हैं। भोपाल, उज्जैन, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर और शहडोल संभाग में अफसरों को प्रभार सौंपा गया है। संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था और पुलिस के कार्यों की समीक्षा के लिए प्रभार दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
एमपी में कानून-व्यवस्था की बेहतर मॉनिटरिंग, पुलिस कार्यों की प्रभावी समीक्षा और समन्वय को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ IPS अधिकारियों को जिम्मा सौंपा है। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, ADG राजा बाबू सिंह को शहडोल संभाग, DG जेल वरुण कपूर को भोपाल संभाग, स्पेशल DG जेल उपेंद्र कुमार को उज्जैन संभाग का प्रभार सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें: पूर्व IFS ने 4 IAS के खिलाफ EOW में की शिकायत: करोड़ों के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, FIR की मांग
वहीं प्रज्ञा ऋषा श्रीवास्तव को ग्वालियर संभाग, पंकज कुमार श्रीवास्तव को जबलपुर संभाग, जी अखेतो सेमा को चंबल संभाग, राजाबाबू सिंह को शहडोल संभाग, अनिल कुमार को रीवा संभाग, आदर्श कटियार को इंदौर संभाग और अनंत कुमार सिंह को सागर संभाग का प्रभारी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: IAS मोहम्मद सुलेमान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: 2 महीने की जेल पर लगी रोक, ये है पूरा मामला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

