उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में एक दुखद आत्महत्या का मामला सामने आया है। ग्राम मुठिया चांदपुर में नवविवाहित जोड़े ने शादी के कपड़े पहनकर एक ही रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 21 वर्षीय राजेंद्र उर्फ़ गोलू और उसकी 22 वर्षीय पत्नी काजल पटेल के रूप में हुई है। दोनों की शादी मात्र 3 साल पहले हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। 

READ MORE: वन विभाग के डिपो में बड़ा हादसाः लकड़ी लोडिंग के दौरान मजदूर की दबने से मौत, लहूलुहान होकर गिरा

पुलिस के अनुसार दोनों ने घर के अंदर ही फांसी लगाई थी। सूचना मिलने पर रहली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सागर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। रहली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी ने भी नहीं सोचा था राजेंद्र और काजल इतना भयावह कदम उठाने वाले हैं। गुरुवार देर रात उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले दोनों ने अपनी शादी का कपडा पहना। राजेंद्र ने शादी का सूट और काजल ने साड़ी पहनी. उसके बाद फांसी के फंदे से झूल गए। 

READ MORE: जेल में ब्लड ड्रामा… बंदी ने खुद पर किया जानलेवा हमला; गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश, सुरक्षा पर उठे सवाल 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी हर एंगल से जांच कर रही है। साथ ही आस पड़ोस में रहने वाले लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m