Patna News: पटना में जेपी सेतु पर आज सोमवार को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुल पर शव मिलने की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई। पूरा मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र का है।
मृतक की उम्र करीब 65 साल के करीब बताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बुजुर्ग का शव पूरी तरह से नग्न हालात में मिला है। शव के हालात को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह सड़क दुर्घटना है, या फिर किसी ने हत्या कर शव को पुल पर फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।
दीदारगंज पुलिस ने बताया कि, मृतक बुजुर्ग के पास से ऐसा कोई सामान नहीं मिला है, जिससे उनकी पहचान की जा सके। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को भी खंगाल रही है, जिससे मृतक की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की इंतजार है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके।
ये भी पढ़ें- बेगूसराय: 8 माह से जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर उठाए सवाल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


