नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती ने आरोपी के दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवती का गला घोंटकर हत्या की, फिर सबूत छिपाने के लिए उसकी लाश को बेड के अंदर छिपा दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोस्तों के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार करने पर एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी दीपक और उसके दो साथी सुरेंद्र और जोगिंदर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम पत्थर मार्केट स्थित एक पीजी (पेइंग गेस्ट) के कमरे में महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने महिला की गला घोंटकर हत्या की और बाद में शव को कमरे में छिपाने की कोशिश की। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पीजी संचालक अमरजीत ने बताया कि उसका परिचित दीपक एक महिला के साथ कमरे में आया था, लेकिन कुछ समय बाद वह अकेला ही वहां से निकल गया। इस पर शक होने पर जब कमरे की तलाशी ली गई, तो बेड के अंदर से महिला का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मुखबिरों की मदद से आरोपियों को दबोचा

डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिद्धू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फोरेंसिक और क्राइम टीम की मदद से मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। इसके बाद हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर तकनीकी जांच और मुखबिरों की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को मंगोलपुरी से ही दबोच लिया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका और दीपक पिछले 8-9 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ही शादीशुदा थे, लेकिन अक्सर चोरी-छिपे मिलते थे। मंगलवार शाम दीपक महिला को पत्थर मार्केट स्थित पीजी के कमरे में लेकर पहुंचा, जहां कुछ देर बाद उसके दोस्त सुरेंद्र और जोगिंदर भी आ गए। आरोप है कि दीपक ने महिला पर अपने दोनों दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।

महिला द्वारा इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर तीनों आरोपियों ने मिलकर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव को बेड के बॉक्स में छिपा दिया और मौके से फरार हो गए।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से तीनों आरोपियों को मंगोलपुरी से ही दबोच लिया। डीसीपी विक्रम सिंह के अनुसार, फोरेंसिक और क्राइम टीम की सहायता से अहम साक्ष्य भी जुटाए गए। फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m