सोहराब आलम, मोतिहार। जिला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने संगठित देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना समेत 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छतौनी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मिली जानकारी के अनुसार, एएसपी हेमंत सिंह को सूचना मिली थी कि छतौनी थाना क्षेत्र में संगठित सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए एक टीम गठित की गई और पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।
व्हाट्सऐप से भेजता था फोटो
पुलिस जांच में सामने आया कि नंदलाल नामक व्यक्ति इस रैकेट का संचालन कर रहा था। वह ग्राहकों को व्हाट्सऐप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजकर पसंद करवाता था। पसंद होने के बाद भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से लिया जाता था। आरोपी ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली और अन्य राज्यों से भी लड़कियां बुलाने की व्यवस्था की जाती थी। पुलिस ने सिपाही को सिविल ड्रेस में ग्राहक बनाकर नंदलाल के पास भेजा। आरोपी ने व्हाट्सऐप पर कई लड़कियों की तस्वीरें दिखाईं और सौदे की बात की। इसके बाद पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
अलग-अलग जगहों पर रखी जाती थीं महिलाएं
पूछताछ में नंदलाल ने बताया कि सभी महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर रहती थीं। फोन पर सौदा तय होने के बाद उन्हें ग्राहक के बताए पते पर भेजा जाता था। उसके निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिलाओं ने भी इस धंधे में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
सात-आठ महीनों से चल रहा था रैकेट
मुख्य आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले सात-आठ महीनों से इस रैकेट का संचालन कर रहा था। उसने बताया कि एक टीवी कार्यक्रम देखकर उसे इस तरह से काम करने का विचार आया। एक ही स्थान पर धंधा चलाने के बजाय वह ग्राहकों के घर पर महिलाओं को भेजता था, जिससे अधिक कमाई होती थी और पकड़े जाने का खतरा कम रहता था। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई एएसपी हेमंत सिंह ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- बिहार में जयमाला के दौरान आशिक ने दुल्हन को मारी गोली, सामने आया खौफनाक VIDEO
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


