अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहडोल जिले में दो बाघों की दर्दनाक मौत के मामले में वन विभाग ने डिप्टी रेंजर समेत एक बीट गार्ड को निलंबित कर दिया है। खेत में लगाए गए बिजली के करंट की चपेट में आकर एक नर बाघ और एक मादा बाघिन की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में करंट फैलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह मामला वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर के मासीरा सर्किल अंतर्गत बीट बनचाचर, कक्ष क्रमांक 382 की राजस्व भूमि से जुड़ा है। जहां खेतों की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से लगाए गए बिजली के तारों की चपेट में आकर दोनों बाघों की मौत हो गई थी। घटना सामने आने के बाद वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था और मैदानी अमले की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।
और भी जिम्मेदारों पर हो सकती है कार्रवाई
वन विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित क्षेत्र में नियमित गश्त, निगरानी और समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते यह गंभीर घटना हुई। इसी लापरवाही को आधार बनाते हुए डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड पर सस्पेंशन की गाज गिरी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आगे भी जांच के आधार पर और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें: पीतांबरा पीठ में दलाल साधकों की वजह से बढ़ी पांडा गिरी! मंदिर प्रबंधन-प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, अब खुले में जप नहीं कर पाएंगे साधक
7 आरोपी गिरफ्तार
इस पूरे मामले में वन विभाग पहले ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुका है, जिन्होंने खेतों में करंट फैलाने का अवैध कृत्य किया था। इन आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
निगरानी और गश्त होगी सख्त
दो बाघों की मौत की घटना ने वन विभाग और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। अब विभाग का कहना है कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और गश्त को और सख्त किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़ें: यहां हवा में उगाया जा रहा आलू! एरोपोनिक्स तकनीक से तैयार किए जा रहे उन्नत बीज, जानें क्या है Aeroponics खेती
इन्हें किया गया सस्पेंड
वहीं इस पूरे मामले में उत्तर वन मंडल की डीएफओ तरुणा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो बाघों की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। डिप्टी रेंजर बृहस्पति पटेल और बीट गार्ड राजेंद्र पूरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


