अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहडोल ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। जहां एक ग्रामीण किसान का दस्तावेज और 12 हजार रुपये नगदी से भरा गुम हुआ झोला ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से सुरक्षित वापस मिल गया, जिससे किसान ने राहत की सांस ली,अपना गुम हुआ झोला और नगदी सुरक्षित वापस पाकर किसान छोटे लाल प्रजापति बेहद खुश नजर आए और उन्होंने ट्रैफिक पुलिस का आभार जताया, वहीं शहडोल ट्रैफिक पुलिस के इस सराहनीय कार्य की शहरभर में जमकर प्रशंसा हो रही है।
जानकारी के अनुसार सिंहपुर पडरिया निवासी किसान छोटे लाल प्रजापति अपने निजी कार्य से शहडोल शहर आए थे, वे अपनी साइकिल में एक झोले में जरूरी दस्तावेज और करीब 12 हजार रुपये नगद रखकर शहर पहुंचे थे। इसी दौरान जब वे राजेंद्र टॉकीज चौक के पास पहुंचे तो अनजाने में उनका झोला साइकिल से गिर गया, कुछ देर बाद जब उन्होंने साइकिल पर नजर डाली तो झोला गायब था, झोले में जरूरी दस्तावेज और नगदी होने के कारण किसान के होश उड़ गए और वे परेशान होकर झोले की तलाश करने लगे। इसी बीच छोटे लाल प्रजापति राजेंद्र टॉकीज चौक पहुंचे और वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक आरक्षक मंटू यादव को पूरी घटना बताई।
आरक्षक ने आसपास नजर दौड़ाई तो देखा कि एक ऑटो चालक सड़क पर पड़े झोले को उठाकर ले जा रहा है। इस पर उन्होंने तुरंत जयस्तंभ चौक में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी अरशद खान को सूचना दी,सूचना मिलते ही अरशद खान ने सक्रियता दिखाते हुए ऑटो को रोक लिया और झोले को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच की, दस्तावेजों में मिले नंबर के आधार पर किसान से संपर्क किया गया और उन्हें बुलाकर उनका झोला सुरक्षित सौंप दिया गया।
अपना गुम हुआ झोला और नगदी वापस पाकर किसान बेहद खुश नजर आए और उन्होंने ट्रैफिक पुलिस का आभार जताया। वहीं शहडोल ट्रैफिक पुलिस के इस सराहनीय कार्य की शहर में भी जमकर प्रशंसा हो रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

