अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से नहर निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। सिंचाई विभाग के निर्माण स्थल पर मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक आदिवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर मशीन को आगे बढ़ा रहा था, तभी ढलान के कारण मशीन अचानक तेज गति से आगे बढ़ी और वह उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद निर्माण कार्य में बरती जा रही सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।
यह पूरा मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बोदा टोला में घोघरी गांव से नवगवां तक करीब 8 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस परियोजना की लागत 8 करोड़ से अधिक है। इसी निर्माण कार्य में छोटी घोघरी गांव का रहने वाला आदिवासी मजदूर गोजे बैगा मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बताया जाता है कि काम के दौरान मिक्सर मशीन को आगे बढ़ाने की जरूरत पड़ी। मजदूर गोजे बैगा मशीन को अकेले ही आगे ले जाने लगा। निर्माण स्थल पर ढलान होने के कारण मशीन अचानक तेज गति से आगे बढ़ गई और वह उसकी चपेट में आ गया।
ये भी पढ़ें: धर्मांतरण-रेप केस की आरोपी बहनों का ईरानी डेरा से संबंध: लखनऊ से भोपाल आया परिवार, पिता की मौत के बाद स्पा सेंटर में नौकरी; फिर शुरू किया देह व्यापार का खेल
हादसे का बाद मची अफरा-तफरी
इस दर्दनाक हादसे में गोजे बैगा गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई!
जैतपुर थाना प्रभारी जे.पी. शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नहर निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता के बेटे फरहान पर रेप का केस दर्ज: महिला थाने में युवती की शिकायत पर FIR, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
गौरतलब है कि आदिवासी अंचल के मजदूर अक्सर अपने परिवार की दो वक्त की रोटी के लिए ऐसे जोखिम भरे काम करने को मजबूर होते हैं। लेकिन निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होना कई बार उनकी जिंदगी पर भारी पड़ जाता है। हादसे के बाद सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

