अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्राम दूधी मुड़ना नाला में एक अज्ञात महिला का शव बोरे में बंद संदिग्ध अवस्था में मिला। शव को पत्थरों से बांधकर नाले में फेंका गया था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला के हाथ पर बने ॐ और DR के टैटू के आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधी मुड़ना नाले के भीतर बोरे में बंद एक बड़े पत्थर से बंधा अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने जब नाले में पड़े एक संदिग्ध बोरे को देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिंहपुर पुलिस ने जब बोरे को बाहर निकलवाया तो उसमें एक महिला का शव मिला, जिसे पत्थरों से बांधकर नाले में फेंका गया था।
जताई जा रही ये आशंका
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले कोई गलत कृत्य किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से बोरे में बंद कर पत्थर बांधकर नाले में फेंक दिया गया। शव की हालत और घटनास्थल की परिस्थितियां कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस को महिला के हाथ पर बने ॐ और DR के टैटू से पहचान की एक अहम उम्मीद नजर आ रही है।
गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही पुलिस
इसी आधार पर पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और संभावित पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सिंहपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
टैटू से होगी पहचान ?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही महिला की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इस रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। वहीं इस पूरे मामले में सिंहपुर थाना प्रभारी एम एल रंगडाले ने बताया कि संदिग्ध शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंच बोरी में बंधा शव निकलवाकर पीएम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल की जा रही है। साथ ही अज्ञात महिला के हाथों पर बने टैटू से उसकी पहचान की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

