मुजफ्फरपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन हाल ही में मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शराबबंदी से लेकर कांग्रेस की नीतियों तक पर तीखे प्रहार किए, जिससे बिहार की सियासत गरमा गई है।
शराब ‘हराम’ पर बयान
इफ्तार के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए शाहनवाज हुसैन ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस्लाम में शराब ‘हराम’ है और यह इंसान के स्वास्थ्य एवं मस्तिष्क दोनों के लिए विनाशकारी है। उन्होंने प्रशांत किशोर (जन सुराज) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता ने उन लोगों को सबक सिखाया है जो चुनाव में शराब की नदियां बहाने की बात करते थे।
हालांकि, बातचीत के दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कह दिया, “जो लोग शराबबंदी के पक्ष में रहेंगे, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी।” माना जा रहा है कि वह ‘विरोध’ कहना चाहते थे, लेकिन इस ‘स्लिप ऑफ टंग’ ने एनडीए के भीतर विरोधाभासी स्थिति पैदा कर दी है, खासकर तब जब जीतन राम मांझी शराबबंदी की समीक्षा की मांग कर रहे हैं और नीतीश कुमार पूर्ण प्रतिबंध पर अडिग हैं।
राहुल गांधी पर ‘देशद्रोह’ के मुकदमे की मांग
शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मोदी विरोध के नाम पर अब देश की छवि खराब की जा रही है। उन्होंने हालिया एआई (AI) आधारित विवाद और गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस विदेशी ताकतों और चीनी मीडिया के साथ मिलकर भारत को बदनाम करने का एजेंडा चला रही है। हुसैन ने कड़े शब्दों में मांग की कि राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


