Sharad Pawar got Angry On Cm Devendra Fadnavis: एनसीपी विलय के मुद्दे पर एक बार फिर शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया है। शरद पवार ने इस मुद्दे को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भड़कते हुए हमला बोला है। शरद पवार ने कहा है कि विलय की बातचीत में देवेंद्र फडणवीस नहीं थे तो इसलिए इस मुद्दे पर उन्हें बोलने का हक नहीं है।
बचा दें कि ख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ अजित पवार की मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभाली है। साथ ही पार्टी अध्यक्ष भी सुनेत्रा ही बन सकती हैं। इस बीच बड़ी चर्चा थी कि चाचा शरद पवार की पार्टी के साथ एनसीपी का विलय होगा, जिसपर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई।
अब इसपर खुद शरद पवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए एनसीपी-एसपी चीफ शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार की मौत, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार द्वारा डिप्टी सीएम का पद ग्रहण करना, महाराष्ट्र के आगामी चुनाव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जैसे बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी है। एनसीपी मर्जर की चर्चा पर देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया पर कहा कि देवेंद्र फडणवीस को मेरा नाम लेने का क्या अधिकार है? मैं इस चर्चा का हिस्सा ही नहीं था। शरद पवार ने स्पष्ट किया कि इस विषय पर जयंत पाटील और अजित पवार के बीच बातचीत चल रही थी। इसमें किसी भी तरह की राजनीतिक बातचीत नहीं हुई।
शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कहा?
शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “महाराष्ट्र विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा में मुझे 58 वर्ष हो गए हैं। इन 58 वर्षों में मैं कभी अनुपस्थित नहीं रहा। सदन में जाकर बजट सुनना चाहता था, लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, इसलिए नहीं जा सका। कुछ संतोषजनक निर्णय लिए गए हैं। अमेरिका ने हमारे देश के संबंध में कुछ टैरिफ में कटौती की है। दो दिनों में भारत–अमेरिका संबंधों की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। निर्यात किया जा सकेगा या नहीं, यह चिंता का विषय है। अमेरिका एक शक्तिशाली देश है। अगर वे बड़े पैमाने पर निर्यात शुरू करते हैं तो हमारी खेती पर असर पड़ेगा, ऐसा मुझे लगता है।
अजित पवार स्मारक पर क्या बोले शरद पवार?
अजित पवार स्मारक पर शरद पवार ने कहा, “मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। स्मारक के बारे में किसी ने बताया, मैंने पढ़ा, लेकिन मुझे स्पष्ट जानकारी नहीं है। संस्था की जमीन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। अभी मिलकर निर्णय लेना बाकी है, इस पर अभी चर्चा नहीं हुई।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


