महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी सामने आई है कि NCP (SP) पार्टी के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है। शरद पवार को बुखार और गले में इन्फेक्शन की शिकायत है जिसके बाद उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले खबर आई थी कि जुखाम, खांसी और सांस लेने की शिकायत के चलते शरद पवार बारामती से पुणे की ओर रवाना हुए हैं। सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार भी उनके साथ में हैं।
अजीत पवार की अचानक मौत के बाद लोगों के संपर्क में आए
हाल ही में उनकी सेहत खराब हो गई थी। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने कई पब्लिक इवेंट्स में जाने से परहेज किया था। हालांकि, अजीत पवार की अचानक मौत के बाद वह फिर से लोगों के संपर्क में आए। पिछले हफ्ते वे लगातार कुछ दिनों तक कई लोगों से मिले और राज्य भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
पवार की पुणे अस्पताल में चल रही जांच
कहा जाता है कि इन लगातार मीटिंग और दबाव के कारण वे बहुत थका हुआ महसूस करने लगे थे। पवार को फिलहाल मास्क पहनाकर एक अलग गाड़ी में पुणे ले जाया गया है, जहां उनकी जांच और इलाज किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


