Share Market Crash : आज 11 मार्च को स्टॉक मार्केट में गिरावट है. सेंसेक्स 500 पॉइंट्स से ज्यादा गिरकर 77,550 पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी भी लगभग 200 पॉइंट्स गिरकर 24,070 पर ट्रेड कर रहा है. बैंकिंग, ऑटो और FMCG स्टॉक्स में आज गिरावट है.

कच्चा तेल $88 पर गिरा
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें गिर गई हैं. ब्रेंट क्रूड ऑयल लगभग 0.25% गिरकर $88 प्रति बैरल पर आ गया है. US ऑयल (WTI) भी गिरकर $83 प्रति बैरल पर आ गया है.
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.50% बढ़कर 5,724 पर ट्रेड कर रहा है.
- जापान का निक्केई 1,351 पॉइंट्स या 2.50% बढ़कर 55,599 पर ट्रेड कर रहा है.
- हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स 5 पॉइंट्स या 0.015% बढ़कर 25,963 पर ट्रेड कर रहा है.
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2 पॉइंट या 0.053% बढ़कर 4,125 पर ट्रेड कर रहा था.
10 मार्च को US मार्केट में आई गिरावट
- डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 34 पॉइंट (0.07%) गिरकर 47,706 पर बंद हुआ.
- टेक-बेस्ड नैस्डैक कंपोजिट 0.005% बढ़कर 22,697 पर बंद हुआ.
- S&P 500 इंडेक्स 14 पॉइंट (0.21%) गिरकर 6,781 पर बंद हुआ.
10 मार्च को, FIIs ने 4,672 करोड़ के बेचे शेयर
एक दिन पहले, विदेशी इन्वेस्टर्स (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 4,672 करोड़ के शेयर बेचे थे. घरेलू इन्वेस्टर्स (DIIs) ने 6,333 करोड़ की नेट खरीदारी की. मार्च में अब तक विदेशी इन्वेस्टर्स ने 32,849 करोड़ के शेयर बेचे हैं. इस दौरान घरेलू निवेशकों ने 48,134 करोड़ की नेट खरीदारी की. विदेशी निवेशकों ने फरवरी में 6,640 करोड़ के शेयर बेचे. इस दौरान घरेलू निवेशकों ने 38,423 करोड़ की नेट खरीदारी की.
कल बाजार में थी तेजी
इससे पहले, 10 मार्च को शेयर बाजार में तेजी थी. सेंसेक्स 640 पॉइंट (0.82%) बढ़कर 78,205 पर बंद हुआ. निफ्टी भी करीब 233 पॉइंट (0.97%) बढ़कर 24,262 पर बंद हुआ.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

