Share Market Crash : सेंसेक्स आज, मंगलवार, 23 फरवरी को नीचे है. यह 800 पॉइंट्स (0.90%) नीचे 82,500 पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी भी 200 पॉइंट्स (0.80%) नीचे है और 25,500 के लेवल पर है. आज की ट्रेडिंग में IT और ऑटो स्टॉक्स में बिकवाली है.

एशियाई मार्केट्स में मिली-जुली ट्रेडिंग

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.76% ऊपर है, 57,250 पर ट्रेड कर रहा है.
  • साउथ कोरिया का कोस्पी 1.61% ऊपर है, 5,940 पर ट्रेड कर रहा है.
  • हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स 2.00% नीचे है, 26,539 पर ट्रेड कर रहा है.
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.17% ऊपर है, 4,129 पर ट्रेड कर रहा है.

US मार्केट में 23 फरवरी को गिरावट आई

  • डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 822 पॉइंट (1.66%) गिरकर 48,804 पर बंद हुआ.
  • टेक-बेस्ड नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 1.13% गिरकर 22,627 पर बंद हुआ.
  • S&P 500 इंडेक्स 71 पॉइंट (1.04%) गिरकर 6,837 पर बंद हुआ.

विदेशी इन्वेस्टर्स ने ₹3,483 करोड़ के शेयर खरीदे

  • विदेशी इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 23 फरवरी को 3,483 करोड़ के शेयर खरीदे. घरेलू इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने 1,292 करोड़ के शेयर बेचे.
  • इस महीने अब तक, FIIs ने 1,472 करोड़ के शेयर खरीदे हैं. इस दौरान, DIIs ने 12,818 करोड़ के शेयर खरीदे.
  • जनवरी 2026 में FIIs ने 41,435 करोड़ के शेयर बेचे. इस दौरान DIIs ने 69,220 करोड़ के शेयर खरीदे.

कल सेंसेक्स 480 पॉइंट्स ऊपर बंद हुआ

सेंसेक्स कल, सोमवार, 23 फरवरी को बढ़ा. यह 480 पॉइंट्स (0.58%) बढ़कर 83,295 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 142 पॉइंट्स (0.55%) बढ़कर 25,713 पर बंद हुआ. कल की ट्रेडिंग में ऑटो और बैंक स्टॉक्स टॉप गेनर में शामिल थे.